Skip to main content

14 जनवरी का इतिहास

aaj ka etihas

14 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Events and Festivities of 14 January
    • मकर संक्रांति
    • अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)
    • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

    भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ

    14 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 14
    • 1514- पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
    • 1641- यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
    • 1659 - में हुए एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
    • 1760- फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
    • 1761- भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
    • 1784- अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
    • 1809- इंग्लैंड और स्पेन नेनेपोलियन बोनापार्टके ख़िलाफ़ गठबंधन किया।
    • 1858- नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
    • 1867- पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़  जंग का ऐलान किया
    • 1907- में हुए जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और लगभग 1000 से अधिक लोग मारे गये।
    • 1912- रेमंड पोंकारे  फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
    •  1918- फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को  देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
    • 1950- ईरान में मुहम्मद सईद ने  सरकार का गठन किया।
    • 1954- जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 से ज्यादा हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
    • 1962- अल्जीरिया के शहरों में  हुए आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
    • 1966- इंडोनेशिया ने  राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
    • 1969- में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया।
    • 1974- विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
    • 1975- सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
    • 1982- श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
    • 1986- ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो  6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
    • 1986- मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में  संविधान लागू हुआ।
    • 1989- से इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
    • 1992- इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
    • 1994- यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर  हस्ताक्षर।
    • 1999- भारत का पहला अत्याधुनिकहवाई यातायात परिसर’, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
    • 2000- कम्प्यूटर के बादशाह बिल गेट्स ने  स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
    • 2007- नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
    • 2009- सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की  घोषणा की।
    Durga Khote

    14 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 14 January
    • 1551 को मुग़ल साम्राज्य में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल का जन्म हुआ।
    • 1804 में मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।
    • 1886 में समाज सुधारक मंगूराम का जन्म हुआ।
    • 1896 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त    मंत्री सी. डी. देशमुख का जन्म हुआ।
    • 1905 में हिन्दी मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।
    • 1918 में पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता सुधाताई जोशी का जन्म हुआ।
    • 1926 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
    • 1942 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का जन्म हुआ।
    • 1967 में अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
    • 1977 में भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।
    जयशंकर प्रसाद and एडमंड हैली

    14 जनवरी को हुए निधन – Died on 14 January
      • 1742 में एडमंड हैली का निधन हुआ जो एक प्रसिद्ध खगोलशास्त्री थे।
      • 1937 में जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ जो हिन्दी साहित्यकार थे।

      Comments