Skip to main content

इतिहास के पन्नों में 16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

History of January 16

16 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 16
  • फ़िलिप द्वितीय 1556 में स्पेन के सम्राट बने।
  • ब्रिटिश संसद ने 1581 में रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
  • अंग्रेज़ों ने पांडेचेरी पर से फ़्राँसीसियों का अधिकार 1761 में हटा दिया।
  • कलकत्ता में 1769 को पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
  • 1943 में इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
  • विंसेंट ऑरियल 1947 में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
  • पेरिस में ‘लीग ऑफ़ नेशंस’ ने 1920 में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
  • 1955 में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का पुणे में औपचारिक रूप से उद्घाटन।
  • सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच 1969 में पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
  • अमेरिका का इराक के ख़िलाफ़ ‘पहला खाड़ी युद्ध’ 1991 में शुरू।
  • ब्रिटेन एवं भारत के बीच 1992 में प्रत्यर्पण संधि।
  • सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की 1989 में घोषणा की।
  • चीन सरकार ने दो वर्षीय तिब्बती बालक को सन 2000 में ‘साकार बुद्ध’ के पुरावतार के रूप में मान्यता प्रदान की।
  • 2003 में दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर भारतीय मूल की कल्पना चावला रवाना।
  • क्रिकेट में उत्तर प्रदेश को 2009 में हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।
  • सीरिया के इदलिब में 2013 में हुए बम धमाकों में लगभग 30 लोगों की मौत।
16 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 16 January

kamini-kaushal कामिनी कौशल
  • 1946 को अभिनेता कबीर बेदी का जन्म।
  • 1927 को हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा टीवी कलाकार कामिनी कौशल का जन्म।
  • 1926 को प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म।
  • 1630 को सिक्खों के सातवें गुरु गुरु हरराय का जन्म।
16 जनवरी को हुए मृत्यु – Died on 16 January

Mahadev Govind Ranade

  • भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक, राष्ट्रवादी महादेव गोविन्द रानाडे की 1901 में मृत्यु।
  • सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की 1938 में मृत्यु।
  • प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी की 1962 में मृत्यु।
  • भारतीय संस्कृति के प्रचारक, शिक्षाविद और प्रसिद्ध लेखक टी. एल. वासवानी की 1966 में मृत्यु।
  • मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक – प्रेम नजीर (अब्दुल खादिर) की 1989 में मृत्यु।

Comments