Skip to main content

हाथियों के बारे में कुछ अनोखे तथ्य शायद ही आप जानते होंगे। (You may hardly know some strange facts about elephants)

Big elephant

हाथी जंगल का राजा तो नहीं होता है पर वह जंगल के राजा से कम भी नहीं।  क्या आप जानते हैं कि जंगल का राजा शेर हाथी से लड़ने में डरता हैं।  आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ मज़ेदार तथ्य जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे ।
  • आपने अक्सर हाथी को कान हिलाते हुए देखा होगा , वो ऐसा इसलिए करते है ताकि अपने शरीर की गर्मी को बहार निकाल सकें।
  • सभी जानवरों में सबसे ज़्यादा गर्म जानवर हाथी होता है इसलिए अफ्रीकन हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं।
  • हाथी महुष्य की आवाज पहचान कर बता सकता है की ये आवाज औरत की है या आदमी की।  ऐसा सिर्फ हाथी में ही पाया जाता है।
  • अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा हाथी पाया जाता है जिसकी लम्बाई 13 फीट है और वजन लगभग 10886 किलो।
  • सूंघने की शक्ति केवल कुत्तों में ही नही पाई जाती अपितु हाथी में भी पाई जाती हैं।  वह पानी की उपलब्धता को 5 किलोमीटर दूर से ही बता सकता हैं।
  • अक्सर हमें ऐसा लगता है कि सभी जानवरों की आवाज एक जैसी होती है पर ऐसा नहीं है।  मनुष्य की तरह हाथी की आवाज भी अलग अलग होती है ।
  • रिसर्च के अनुसार हाथी एक बार जिसकी भी आवाज सुन लेता है उनकी नक़ल उतारने का हुनर रखता है।
  • हाथी एक संवेदनशील जानवर होता है।  वह मनुष्य की तरह शोक प्रकट करना जनता है।
  • हाथी बहुत शक्तिशाली  होते है पर वह मधुमक्खी से डरते है।
  • हाथी को 300 किलो खाना और 150 लीटर पानी की आवश्यकता होती है।
हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं
  • हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं। हाथी के दिखने वाले दांत का वजन लगभग 200 किलो होता है।
  • हाथी अपने सूंड में 8 से 9 लीटर पानी आसानी से भर सकता है। हाथी की सूंड बहुत शक्तिशाली होती है वह 350 किलो तक का वजन उठा सकते है।
  • हाथी का दिमाग अन्य जानवरों की अपेक्षा बड़ा होता है। हाथी का दिमाग 5 किलो तक हो सकता है।  यह दिन में केवल 3 से 4 घंटे ही सोते है।
  • हाथी के आंख की रोशनी कमजोर होती है इसलिए वो चलने के लिए सूंड का सहारा लेते है।  सूंढ़ से जमीन पर हवा फेंकते रहते हैं और अगर हवा जमीन से टकराकर वापस आती है तो ये आगे की राह का अंदाजा लगा लेते हैं ।
  • एक अफ्रीकी हाथी और एक एशियाई हाथी के कान का आकार बहुत अलग होता है। अफ्रीकी हाथी के कान एशियाई हाथी के तीन कानों के बराबर होते हैं।
  • हाथियों का जीवन काल 70 साल का होता हैं ।
  • उनके बड़े कान होने के बावजूद उनकी सुनने की क्षमता बहुत कम होती हैं ।
  • हाथी की  Pulse Rate 27 पर मिनट होती हैं ।
  • उनकी सुन्ड में कोई हड्डी नही होती हैं, 150,000 से ज्यादा मांसपेशियों और नस सुन्ड को लचीलापन प्रदान करते हैं ।
  • एक हाथी दिन के सोलह घंटे खाने में बिताता है और वह खड़े होकर भी सो सकता है।
  •  हाथी एक ऐसा जानवर है जो की कूद नहीं सकता।
  • हाथी की त्वचा बहुत कठोर होती हैं, ये लगबग 1 इंच मोटी भी होती हैं ।
  • हाथी कच्चे अंडे को बिना तोड़े अपनी सुन्ड से उठा सकता हैं ।
  •  हाथी अपनी सुन्ड का उपयोग कान के पीछे की त्वचा को खुजाने और आँखों से धुल को हटाने के लिए करते हैं।
  • मनुष्य की तरह हाथी भी लेफ्ट हैंड और राइट हैंड का इस्तेमाल करते है।
  • हाथी अपनी सूंड की मदद से फर्श पर गिरे सिक्के को उठा सकते है।
  • जिस तरह बच्चे अपना अंगूठा चूसते हैं उसी तरह हाथी के बच्चे भी अपनी सूंड चूसते हैं।
Gray elephant

Comments

Post a Comment