Skip to main content

बासी रोटी के स्वास्थ्य लाभकारी गुण


बासी रोटी

क्या आपके घर भी बासी रोटी है तो उसे  फेंके नहीं

हम सभी को गर्म रोटियां खाने में अच्छी लगती है, और यह हमारे सेहत के लिए भी अच्छी होती है।  क्या हमने सोचा है की बासी रोटी भी उतनी ही गुणकारी हो सकती है जितनी की गर्म और ताज़ी रोटी।  हमेसे कुछ लोग तो ऐसे भी है जो बासी रोटी को स्वास्थ के लिए हानिकारक मानते है।  मैंने अपनी बड़ी दीदी को अक्सर देखा है कि वो अपने बच्चो को बासी रोटियां नहीं खिलाती है  उनका मानना है कि बासी रोटी खाने से दिमाग कम होता है।  बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। आज इस लेख के माध्यम से में आपको बासी रोटी के चमत्कारी गुणों से अवगत कराने की कोशिश करुँगी।  यह हमारे शरीर में मौजूद ऐसी बीमारियों को जड़ से दूर करने में मदद करती है जिसके बारे में हमने कभी कल्पना भी नहीं करी होगी। 

आइये जानते है बासी रोटी के स्वास्थ्य लाभकारी गुण :
  • पेट में एसिडिटी और जलन को मिटाने में मदद करता है। 
  • शरीर के टेम्प्रेचर को नियंत्रित और संतुलित रखने में मदद करती है और हाई स्ट्रोक जैसी भयंकर समस्या से भी छुटकारा दिलाती है। 
  • ताज़ी रोटी में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते है किन्तु बासी रोटी में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या अधिक होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होती है।
  • इसको खाने से आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते है। 
  • शरीर का शुगर लेवल मेन्टेन रहता है। ऐसा माना जाता है कि शुगर के मरीज को बासी रोटी अपने भोजन में जरूर शामिल करनी चाहिए। 
  • यह रोटी आपके शरीर के ब्लड ग्लूकोज़ को नियंत्रित रखती है। 

ध्यान देने योग्य बात -  बासी रोटी 12 घंटे से अधिक नहीं चाहिए।

Comments