Skip to main content

गन्ने के रस के अद्भुत फायदे

गन्ने के रस के अद्भुत फायदे

गन्ने का रस है आयुर्वेदिक औषधि की खान

गन्ने का रस पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ यह आपको गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन जैसी भयंकर समस्या से भी छुटकारा दिलाती है। गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को गन्ने के जूस की याद आती हैं शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे गन्ने का जूस पसंद हो। 

गन्ने का जूस वयस्कों से लेकर बच्चों तक पसंद किया जाता है, मैं जब भी अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर आती हूं तो मेरे साथ मेरी डेढ़ साल की बेटी नैना गन्ने के जूस की दुकान की तरफ इशारा करती हैं इसका मतलब यह हुआ कि उसे गन्ने का जूस पीना है और उसे  गन्ने का जूस बहुत पसंद है। 

गन्ने का जूस पीते वक्त हमें कुछ सावधानियां रखनी चाहिए जैसे कि जहां जूस पी रहे हो वहां ज्यादा मक्खियां ना हो, साफ-सफाई का भी ध्यान रखें और तुरंत धूप से जाने के बाद ठंडा जूस ना पिए थोड़ी देर रुक कर पी सकते हैं।

गन्ने का जूस हमें केवल तरोताजा या ठंडा रखने में मदद नहीं करता यह एनर्जी भी देता है, हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। शहर  के अपेक्षा गांव में लोग गन्ने को चबाकर खाना पसंद करते हैं इससे उनके दांतों में मजबूती बनी रहती हैं और मुंह का व्यायाम भी हो जाता है। आज आप इस लेख के माध्यम से यह जानेगे की गन्ने का रस हमारे लिए बहुत ही लाभकारी और फायदेमंद है इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।
  • गर्मी के मौसम में बेहद पसंद आने वाला मीठा ठंडा और स्वादिष्ट गन्ने का रस सेहत  से भरपूर और फायदेमंद होता है।
  • इस गुणकारी गन्ने का उपयोग हम प्राचीन काल से ही करते आ रहे हैं, गन्ना अपने गुणों की मिठास हमारी प्यास बुझाने के अलावा हमें ऊर्जा से भी भर देता है।
  • गन्ने में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैलशियम, फास्फोरस, लोहा, जस्ता, पोटेशियम और विटामिन बी कंपलेक्स पाया जाता है।
  • गन्ने में फैट नहीं होता है, इसका मतलब आप गन्ने के रस का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं और अपने मोटापे को कम कर सकते हैं या फिर ऐसा कहें कि आप अपने आप को मेंटेन रख सकते हैं।
  • गन्ने के रस में ग्लूकोज अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, यह मूत्र विकार को दूर करता है।
  •  यह 100% प्रकृतिक चीनी है।
  • माना जाता है कि एक गिलास गन्ने के रस में कुल 13 ग्राम फाइबर आहार होता है।
  • गन्ने का रस पीने से थकान दूर होती है।
  • इसका रस स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी करना चाहिए।
  • यह शरीर को शक्तिशाली और बुद्धिमान बनाता है शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली जलन को दूर करता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, गन्ने में फोलिक एसिड और विटामिन बी पाया जाता है।

विभिन्न बीमारियों का उपचार:

  •  इसके अलावा गन्ने का रस महिलाओं की मासिक समस्याओं को कम कर देता है।  गन्ने के रस  से विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाता है, भयंकर से भयंकर ख़ासी हो तो गुड़ को अदरक के रस के साथ सेवन करने से कफ दूर होती हैं।
  •  पित्त की गर्मी गन्ने के रस में शहद मिलाकर पीने से पेट में उत्पन्न गर्मी दूर होती है।
  • गुड़ की पपड़ी या गुड़ की बनी चीनी खाने से दिल मजबूत होता है।
  • आंखों की बीमारी में गन्ने का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • सूखी खांसी, एक गिलास गन्ने का रस रोजाना दो बार पीने से सूखी खांसी में लाभ मिलता है और सीने में घरघराहट की आवाज दूर हो जाती है।
  • अगर गर्मी के कारण उल्टी हो रही हो तो एक गिलास गन्ने के रस में दो चम्मच शहद को मिलाकर थोड़ी थोड़ी देर के बाद पीने से रोगी को आराम मिल जाता है।
  • गन्ने का रस ठंडा करके पीने से उल्टी होना बंद हो जाती है।
  • पीलिया की बीमारी होने पर गन्ने को प्राकृतिक औषधि माना जाता है।
  • जब गन्ने का मौसम ना हो तो चीनी या गुड़ का शरबत नींबू डालकर पीएं।
  • एक गिलास गन्ने के रस में दो चार चम्मच ताजे आंवले का रस और  दो-तीन बार रोज  पीने से पीलिया रोग ठीक हो जाता है।
  • गन्ने को दातों से चबाकर खाने से कमजोर दांत मजबूत होते हैं यह दातों को मजबूत करने का बेहतरीन माध्यम है।

ध्यान देने योग्य बातें

  • दैनिक रूप से 2 गिलास से अधिक गन्ने का रस का सेवन ना करें इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
  • 15 मिनट से अधिक समय तक फ्रिज के बाहर रखे हुए गन्ने के रस को कभी भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि आपके पेट और आंतों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है।
  • गन्ने का रस मधुर ठंडा चिकना होता है, बुखार, सर्दी, त्वचा रोग में छोटे बच्चों के लिए हितकारी नहीं होता है।
  • इसके अलावा जिन लोगों को जुखाम और खासी की तकलीफ बनी रहती है उन लोगो को गन्ने का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए ।
  • यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ दातों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान करता है यह हमारे शरीर में रक्त प्रभाव को सही रखता है यह कैंसर जैसी भयानक समस्या से लड़ता है।
  • इसके अनेकों फायदे हैं जैसे कि - त्वचा में निखार लाता है, वजन कम करने में सहायक, डायबिटीज का इलाज , कैंसर से बचाव, पाचन को ठीक रखता है, और ह्रदय रोगों से बचाव

Comments