Skip to main content

तरबूज खाने से होंगे अनोखे फायदे


तरबूज खाने से होंगे अनोखे फायदे

तरबूज के आश्चर्यजनक फायदे

समय के अनुसार सारी चीजें बदल जाती हैं, एक समय वह था जब मेरे पापा बाजार से तरबूज घर पर लाया करते थे और हम उस तरबूज को देखकर बहुत खुश होते थे, यह सोच कर कि कब यह तरबूज ठंडा हो और हम इसे खाएं, तरबूज को ठंडा करने के लिए हम पानी से भरी बाल्टी में तरबूज को डाल देते और उत्साह पूर्वक तरबूज के ठंडे होने का इंतजार करते हैं। तरबूज को सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत से भरपूर होता है गर्मियों में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल तरबूज ही होता है ।

आइए जानते हैं तरबूज में छुपे उसके गुणकारी गुण - 

तरबूज में छुपे है सेहत गुण

  • आंखों के लिए उपयोगी होते हैं, तरबूज में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह आपकी आंखों के लिए लाभदायक होता है।
  •  तरबूज के जूस से वजन को कंट्रोल करते हैं।
  • कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कंट्रोल करता है।
  • कैंसर (cancer) रोग में सहायक होता है।
  • तरबूज का जूस औषधीय गुण दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।
  • तरबूज का सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  • यह पेट की समस्याओं से भी राहत दिलाता  है।
  • तरबूज बाल विकास में सहायक होते हैं।
  • ब्लैकहेड्स दूर करने में मदद करता है, तरबूज का एक टुकड़ा लेकर चेहरे पर थोड़ी देर लगाना चाहिए और पानी से धो लेना चाहिए ऐसा करने से आप के चेहरे में मौजूद सभी ब्लैकहेड्स दूर हो जाएंगे।
  • इसको खाने से शरीर में चमक बनी रहती है।  इसे आप फेसपैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। 
  • पोटेशियम (Potassium) भरपूर मात्रा में होने से हाई ब्लड प्रेसर की समस्या में आराम मिलता है। 
  • इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते है। 
  • तरबूज में क्लोरोफिल (Chlorophyll) और एमिनो एसिड होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करते हैं।
  • तरबूज के रस में लाइकोपीन (Laikopin) होने से रक्तचाप से जुडी समस्याओ में लाभ मिलता है। 
  • तरबूज में फाइबर और पानी की अधिकता होने से यह पाचन क्रिया में लाभदायक होता है।
तरबूज खाते वक़्त इन बातों का विशेष ध्यान दें।

सावधानी

  • तरबूज खाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खाने के बाद 1 घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए इससे आपको फायदा होने के बजाय शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
  • तरबूज को हमेशा ताजा काट कर खाना चाहिए बहुत देर तक काट कर रखे तरबूज को नहीं खाना चाहिए।
  • जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ जाता है जिससे गर्भवती महिलाओं को डायबिटीज होने की संभावना हो सकती हैं।
  • दिल के मरीज, दमा के मरीजों के लिए और किडनी की समस्याओं से घिरे हुए मरीजों के लिए तरबूज को अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
ध्यान देने योग्य बात : तरबूज में पोटेशियम (Potassium) अधिक होता है इस कारण से इस फल को ज्यादा खाने से अनियमित दिल की धड़कन हो सकती है।

Comments